मेडिकल स्टोर्स को हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्रेशन पर करवाना होगा पंजीयन/सम्पर्क पोर्टल समीक्षा बैठक शुक्रवार को

 BBT Times,


 

मेडिकल स्टोर्स को हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्रेशन पर करवाना होगा पंजीयन

बीकानेर, 27 अगस्त। जिले में संचालित मेडिकल स्टोर्स को आयुष्मान भारत डिजिटल योजना के तहत हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्रेशन पर 5 सितंबर तक पंजीकरण करवाना होगा।
सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया चिकित्सा क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करने वाले समस्त संस्थानों और खुदरा मेडिकल स्टोर्स को हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्रेशन पर पंजीयन करवाना आवश्यक है। इसके लिए ई-मित्र के माध्यम से वेबवाइट nhpr.abdm.gov.in पर लॉगिन कर पंजीकरण करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन में किसी प्रकार की समस्या आने पर औषधि नियंत्रण अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक अब 5 सितंबर को


बीकानेर, 27 अगस्त। जिला परिषद  की साधारण सभा की बैठक अब 5 सितंबर को दोपहर 12:15 बजे जिला प्रमुख श्री मोडाराम मेघवाल की अध्यक्षता में जिला परिषद सभा भवन में आयोजित होगी। पूर्व में यह बैठक 28 अगस्त को होनी थी।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि बैठक में गत बैठक की कार्यवाही का पठन किया जाएगा। एसएफसी एवं एफएफसी के सप्लीमेंट प्लान का अनुमोदन किया जाएगा। दस लाख से अधिक विकास कार्यों का अनुमोदन सहित पानी, बिजली एवं पंचायती राज विभाग को हस्तान्तरित पाँच विभागों से संबंधित कार्यों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

सम्पर्क पोर्टल समीक्षा बैठक शुक्रवार को


बीकानेर, 27 अगस्त।  राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित निस्तारित प्रकरणों की समीक्षा बैठक 30 अगस्त को 10:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। लोक सेवाएं प्रशासन सुधार एवं समन्वय विभाग सहायक निदेशक ने यह जानकारी दी।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel