BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

हर घर तिरंगा अभियानः घरों, सरकारी कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में मंगलवार से फहराएंगे तिरंगा जिला कलक्टर ने की अभियान की तैयारियों की समीक्षा

 BBT Times, बीकानेर


बीकानेर, 12 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार से गुरुवार तक घरों, सरकारी कार्यालयों सहित प्रतिष्ठानों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने सोमवार को इसकी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान आयोजित किया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिला, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत स्तर के सभी कार्यालयों और कार्मिकों द्वारा अपने घरों में तिरंगा फहराया जाए। इस दौरान झंडा संहिता की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तिरंगे के साथ सेल्फी लेते इसे डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाॅट हर घर तिरंगा डाॅट काॅम वेबसाइट पर अपलोड किया जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन में अभियान के प्रति जागरुकता के उद्देश्य से अगले तीन दिनों तक अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इनमें तिरंगा रैली, तिरंगा यात्रा, कैनवास, शपथ और सेल्फी प्रतियोगिता जैसे आयोजन हो। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा भी की। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रत्येक विभाग उन्हें दिए गए कार्य मंगलवार तक पूर्ण कर लें। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए।


कोचिंग इंस्टीट्यूट्स प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित


शहरी क्षेत्र के विभिन्न कोचिंग इंस्टीट्यूट्स के प्रतिनिधियों की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि कोचिंग इंस्टीट्यूट्स में सभी सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित की जाए। कोचिंग्स में फायर सेफ्टी प्रमाण पत्र हो। उन्होंने नगर निगम उपायुक्त को इसकी पालना के लिए निर्देशित किया। कोचिंग्स में पेयजल, प्रोपर निकास, शौचालय जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने बीकेईएसएल को निर्देशित किया कि कोचिंग्स में वायरिंग की जांच करें। कोचिंग्स में नियुक्त गैर शैक्षणिक स्टाफ का वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि कोचिंग्स में काउसंलर नियुक्त किए जाएं तथा यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों की आवश्यकता अनुसार काउंसलिंग की जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेंटल हैल्थ सबसे जरूरी है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल, एडीएम प्रशासन डाॅ. दुलीचंद मीना, अतिरिक्त कलक्टर नगर उम्मेद सिंह रतनू, नगर विकास न्यास सचिव मुकेश बाहरठ, निगम उपायुक्त अर्पिता सोनी, उपखण्ड अधिकारी कविता गोदारा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel