BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

तुलसी दल पर्यावरण बचाओ संगठन एवं धरती तिलक वाल्मीकि विवाह संगठन की ओर से पौधे वितरण

 BBT Times, अजमेर

अजमेर, 10 अगस्त।  तुलसी दल पर्यावरण बचाओ संगठन एवं धरती तिलक वाल्मीकि विवाह संगठन की ओर से आज 11 अगस्त 2024 अजमेर आशागंज बस्ती , सर्किल पर वृक्षारोपण एवं  का कार्यक्रम किया गया !

501 पौधों का वितरण किया गया जिसमें तुलसी जी के पौधे वितरित किए गए एवं छायादार एवं फलदार पौधे आम जनता को वितरण किया गया एवं उनसे अपील की गई पौधे लगाने के बाद उनकी देखरेख एवं उनकी सुरक्षा का जिम्मा भी ले।

तुलसी दल पर्यावरण बचाओ संगठन की संयोजक सोनालीमुकेश ढनजा ने देश, प्रदेश कि जनता से अपील की गई कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए एवं उनकी देखरेख करें। सोनाली पॉकेट मनी बचाकर पौधे लगाने का कार्य विगत 7 वर्षों से कर रही है।

धरती तिलक विवाह ग्रुप के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। जगदीश धामोनिया , सोहनलाल जी झाझोट, विजय खेरालिया , विनोद जेदिया, वंदना लोट , रमेश जेदिया,अनिल थामेत, ललित चावरिया ,जयप्रकाश तंबोली, मुकेश ढनजा

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel