धूमावती माताओं के चेहरे पर मुस्कान लाना ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य :- पचीसिया

 BBT Times, बीकानेर

बीकानेर, 01 अगस्त। वर्तमान में इस भाग दौड़ भरे जीवन में एक व्यक्ति जहां खुद अपने परिवार के जीविकोपार्जन में उलझा रहता है वहीं दूसरी और श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट गरीबी रेखा से नीचे व विधवा माताओं को इस बदलते परिवेश में वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाकर माताओं को अपने निजी खर्चे खुद वहन करने का आत्मविश्वास दिला रहा है | इसी कड़ी में श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा धरणीधर महादेव मन्दिर परिसर में पंडित घनश्याम आचार्य के सान्निध्य में 97 धूमावती माताओं को 1500 रूपये की त्रेमासिक वित्तीय सहायता प्रदान की गई । बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि हर व्यक्ति किसी ना किसी प्रकल्प से नर सेवा नारायण सेवा से जुड़ा हुआ है। ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा यह सेवा प्रकल्प का मुख्य उद्देश्य इन माताओं के चेहरे पर मुस्कान लाना है क्योंकि माताओं के चेहरे की मुस्कान साक्षात इश्वर के मुस्कान के समान हैं। वित्तीय सहायता वितरण में नरेश मित्तल, भंवरलाल चांडक, दाऊलाल खुड़िया, सेवाराम सोनी, गजेंद्र मोदी, बाबूलाल गहलोत, राधेश्याम पंचारिया आदि का सहयोग रहा ।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel