"बीकानेर गौरव सम्मान" से दिनेश गुप्ता का अभिनंदन।

 BBT Times, बीकानेर

बीकानेर, 28 अगस्त। हम भारत के लोग एकता मंच के अध्यक्ष जयदीपसिंह जावा ने बताया की आज नेशनल फ़ोटो जर्नलिस्ट दिनेश गुप्ता को मंच की और "बीकानेर गौरव सम्मान" से सम्मानित किया गया। और कहा बीकानेर राजस्थान को देश मे फ़ोटोग्राफी के क्षेत्र में एक अलग आयाम को छुआ है। जिससे आज पूरा बीकानेर गर्व महसूस कर रहा है।
(हम भारत के लोग- एकता मंच) के संयोजक सुमित वल्लभ कोचर ने कहा फ़ोटो जर्नलिस्ट दिनेश गुप्ता को    माला व साफा पहनाकर और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। आज के समारोह पार्षद आनंदसिंह सोढ़ा, धर्मेंद्र अग्रवाल, केशरीसिंह शेखावत, सुमित जोशी, दुर्गादत्त गहलोत, मनोज चौधरी, भवानीसिंह राजपुरोहित, गणेश जेदिया, गोरधनलाल मीणा, विक्रम चांगरा सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
श्रीमान प्रकाशन

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel