BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

बी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पश्चिम विधानसभा की बैठक आयोजित।

 BBT Times, बीकानेर


बीकानेर, 21 अगस्त। शहर ज़िला बी ब्लाक कांग्रेस कमेटी पश्चिम विधानसभा के अध्यक्ष सुमित वल्लभ कोचर के अध्यक्षता राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविंदसिंहजी डोटासरा के निर्देशानुसार बी ब्लॉक की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लाक अध्यक्ष कोचर ने कहा कांग्रेस का राष्ट्रीय स्तरीय संगठन और प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह तय कर दिया है की कांग्रेस में संघर्ष करने वाले व्यक्तियों को या पार्टी के हर गतिवधि में 100 प्रतिशत भागीदारी करने वालो को संगठन में मौका मिलेगा और विपक्ष का दायित्व भी यही है की जन चेतना के साथ साथ वो जनहित के मुद्दे उठाती रहे। बी ब्लाक पश्चिम विधानसभा के प्रभारी श्री रवि पुरोहित ने कहा वर्तमान में भाजपा का निगम से लेकर राज्य और केंद्र तक शासन है कांग्रेस अब विपक्ष की भूमिका में है और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राहुल गांधी ने अकेले पूरी भाजपा और अपने अन्य आलोचकों के मुंह पर संघर्ष करके ताला लगाया है। कांग्रेस के मंच संचालनकर्ता जयदीपसिंह जावा ने बताया कि आज की बैठक में ब्लाक के उपाध्यक्ष गगन सेठिया, खेमराज तेजी, किशन ओझा, संगठन महासचिव नितिन वत्सह, सचिव रामनाथ आचार्य, पाबूराम नायक, सुमित जोशी, मनोज चौधरी, महासचिव धनसुख आचार्य, एसटी अध्यक्ष गोरधनलाल मीणा, विजय खत्री, शेवस व्यास, अनुराग जैन, देवेंद्र सोनी, बलराम नायक, हंसराज बिश्नोई, जमाल, रमेश नायक, महेंद्र कुमार, मैक्स नायक, अनीस उस्ता, एडवोकेट मनोज नायक, सिकन्दर, यकरुदीन डागा, सम्पत लाल, यशवर्द्धन NSUI, वीरेंद्र नायक, मो रफीक, मुना भाई, चूरूराम नायक, राजूराम नायक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel