बजरंग विहार पाल टूटने से आक्रोशित जनता ने किया हाईवे जाम ! देखें Exclusive वीडियो


 BBT Times, बीकानेर


बीकानेर, 17 अगस्त। भरी बरसात के बाद नालों में उफान के कारण बजरंग विहार में पाल टूट गई। पूरी कॉलोनी में भरे पानी के बाद आक्रोशित कॉलोनी वासियों ने केमल फार्म के आगे बायपास हाईवे जाम कर दिया। स्थाई समाधान की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे बजरंग विहार वासी आखिरकार भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित की समझाइश के बाद मान गए और हाईवे खोलकर आवागमन दुरुस्त किया। 


दरअसल पिछले कुछ दिन पहले ही पाल टूट जाने के कारण नगर निगम ने पाल बनाई थी। दो दिन हुई बरसात के बाद जलस्तर बढ़ने के कारण यह पाल फिर से टूट गई जिसके बाद बजरंग विहार वासियों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी नहीं आने के कारण जनता में भरी विरोध उत्पन्न हो गया। जिसको देखते हुए भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित मौके पर पहुंचे और आमजन की बात सुनते हुए उन्हें समझाइश कर हाईवे खुलवाया। जिसके बाद गुमान सिंह ने निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाकर संसाधनों की व्यवस्था कर पाल का काम शुरू करवाया। खबर लिखने तक पाल का काम शुरू हो गया था और भाजपा नेता गुमान सिंह अभी भी मौके पर ही मौजूद हैं और अधिकारियों के साथ देखरेख में पाल का काम करवा रहे हैं।

इस दौरान बड़ी संख्या में बजरंग विहार निवासी तथा निगम अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel