बीकानेर की बेटी गीता अग्रवाल का एक ग़ज़ल संग्रह एवं पांच बेटियों का साझा संकलन 'शब्द अमृता' का हैदराबाद में लोकार्पण

 BBT Times,बीकानेर

बीकानेर, 30 जुलाई। हिन्दी प्रचार सभा नामपल्ली , हैदराबाद में बीकानेर की बेटी गीता अग्रवाल  द्वारा लिखित ग़ज़ल संग्रह ' चिराग़ जलता रहे'  पुस्तक का लोकार्पण  हुआ ! हर्ष की बात है उसी दिन एक साझा संकलन 'शब्द अमृता' का भी लोकार्पण किया गया जिसमें विभिन्न प्रांतो के जाने माने 54 प्रसिद्ध  कवि सम्मिलित हैं !  उसी में बीकानेर की पांच बेटियां सुनीला गुप्ता, गीता अग्रवाल ,भारती अग्रवाल ,साधना गर्ग, संगीता सिंघल एवं एक  दामाद के.पी. अग्रवाल की कविताएं भी सम्मिलित हैं , जिसमें सभी बीकानेर की बेटियों ने अपनी काव्य रचनाओं से  मंत्र मुग्ध कर दिया। इससे पूर्व भी इंद्रधनुष नामक पुस्तक का विमोचन बीकानेर में हो चुका है! और कई सारे साझा संकलन इन साहित्यकारों के इससे पूर्व आ चुके हैं ! इन छ बीकानेर की साहित्यिक हस्तियों का कारवां यूं ही चलता रहे और सफलता की चरम सीमाओं को छूता रहे !

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel