KBharat Times, बीकानेर
बीकानेर नर्सिंग होम, पवन पुरी में हो रहा पंजीकरण, पात्र दिव्यांगजन उठा सकेंगे योजना का लाभ
बीकानेर, 9 जुलाई। दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीकानेर में निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के लिए पात्र दिव्यांगजनों का पंजीकरण बीकानेर नर्सिंग होम, पवन पुरी, बीकानेर में किया जा रहा है।
इस संबंध में डॉ. दीप्ति वहल ने बताया कि शिविर के माध्यम से पात्र दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने पात्र लाभार्थियों एवं उनके परिजनों से समय रहते पंजीकरण करवाने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें।
उन्होंने आमजन से भी आग्रह किया कि यदि उनके परिवार, रिश्तेदारी या आसपास कोई दिव्यांग व्यक्ति इस योजना के लिए पात्र है, तो उसे इस शिविर की जानकारी अवश्य दें। एक छोटी-सी जानकारी किसी जरूरतमंद के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकती है।
जनहित में जारी।

0 Comments