BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

केंद्रीय संचार ब्यूरो की पांच दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ 6 दिसम्बर को

 BBT Times, बीकानेर



केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

बीकानेर, 5 दिसंबर, 2025:* सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, जोधपुर द्वारा बीकानेर के महारानी उच्च माध्यमिक विद्यालय में 6 से 10 दिसंबर तक पांच दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।


प्रदर्शनी "वंदे मातरम् की पुकार, श्रमिक सुरक्षा का विस्तार" थीम पर आधारित है, जो 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने और देश में श्रमिक सुरक्षा के महत्व पर केंद्रित है।

प्रदर्शनी का उद्घाटन 6 दिसंबर, 2025 को किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि श्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय विधि एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा श्री सुमित गोदारा, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले उपस्थित रहेंगे।

पत्र सूचना कार्यालय एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो, जयपुर के निदेशक श्री अनुभव बैरवा ने बताया कि प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण पहलुओं को दर्शाते हुए 9 ज़ोन बनाए गए हैं।

इनमें महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, युवा विकास, आदिवासी कल्याण, संसाधन विकास, डिजिटल इंडिया, रक्षा क्षेत्र में नवाचार (जैसे 'ऑपरेशन सिंदूर'), भारतीय संविधान के 75 वर्ष, और 'ज्ञान भारतम् मिशन' आदि शामिल हैं।

प्रदर्शनी में 'प्रधानमंत्री जन धन योजना के बेमिसाल 11 साल', 'प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना', 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना', 'जीएसटी सुधार कार्यक्रम', 'फिट इंडिया', 'भारत की मेट्रो क्रांति', 'अमृत योजना 2.0', 'अमृत स्टेशन योजना', 'कौशल विकास', 'खेलो इंडिया नीति', 'प्रधानमंत्री शहरी/ग्रामीण आवास योजना 2.0', 'राष्ट्र प्रथम: राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति', 'प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना', तथा 'डिजिटल इंडिया के 10 वर्ष' जैसी महत्वपूर्ण पहलों पर विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की गई है।

युवाओं को सहभागी बनाने के उद्देश्य से टैबलेट पर "वंदे मातरम् की पुकार, श्रमिक सुरक्षा का विस्तार" तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बंधित ऑनलाइन क्विज, वर्चुअल रियलिटी और बोर्ड गेम्स, माननीय प्रधानमंत्री के साथ आकर्षक सेल्फी प्वाइंट, वीडियो वॉल पर योजनाओं से संबंधित प्रधानमंत्री के भाषणों का प्रदर्शन आदि आकर्षक गतिविधियाँ शामिल की गई हैं।

प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य मनोरंजन के साथ आमजन एवं युवाओं तक केंद्र सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। प्रदर्शनी में मौखिक प्रश्नोत्तरी भी आयोजित कर विजेताओं को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदर्शनी प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक आमजन के लिए निशुल्क खुली रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel